चंदौली, फरवरी 23 -- सकलडीहा। सकलडीहा-अलीनगर मार्ग पर तेंदुई गांव के समीप सोमवार की देर शाम एक अनियंत्रित एसयूवी सड़क किनारे लगे बिजली पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पोल और वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। तार भी वाहन के संपर्क में आ गए। गनीमत रही कि बिजली कटी थी गाड़ी में करंट प्रवाहित नहीं हुआ। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। मुगलसराय नई बस्ती निवासी दिनेश यादव के वाहन का चालक अलीनगर से सकलडीहा की ओर आ रहा था। तेंदुई गांव के पास पहुंचते ही चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सीधे विद्युत पोल से जा टकराई। हादसे के वक्त वाहन में एक महिला अपने बच्चों के साथ बैठी थी। राहगीरों और ग्रामीणों की मदद से उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया। हालांकि, इस दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ। कोतवाल भूपेंद्र कुमार निषाद और उपनिरीक्षक वरुणेंद्र राय सहित अन्य...