नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- नई दिल्ली। महिंद्रा एंड महिंद्रा अपने स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) पोर्टफोलियो की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर सकती है। कंपनी जिंस कीमतों में हालिया वृद्धि को देखते हुए अगले दो सप्ताह में इस संबंध में फैसला ले सकती है। कंपनी इस साल जनवरी, अप्रैल और जुलाई में पहले ही तीन बार कीमतें बढ़ा चुकी है। जुलाई में एसयूवी की कीमतों में करीब 2.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी। जिंस कीमतों में हालिया वृद्धि को देखते हुए कंपनी अगले कुछ सप्ताह में तय करेगी कि एक और बढ़ोतरी की जरूरत है या नहीं। यह भी पढ़ें- त्योहारों से पहले झटका! फिर महंगी हो सकती है महिंद्रा की SUVs, जानिए क्यों बढ़ रहे हैं दाम यह भी पढ़ें- त्योहार से पहले महंगाई की मार, 1 Oct से महंगे हो रहे AC, TV, फ्रिज और वॉशिंग मशीन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...