मऊ, अप्रैल 20 -- मुहम्मदाबाद गोहना,हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आजमगढ़-मुहम्मदाबाद गोहना मार्ग पर सोमवार को बरहदपुर कुटी के पास दो एसयूवी की टक्कर हो गई। इसमें एक साइकिल सवार युवक घायल हो गया। दोनों एसयूवी क्षतिग्रस्त हो गई। घायल युवक का उपचार चल रहा है। वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने मार्ग को जाम कर दिया। पुलिस ने घण्टो समझा बुझाकर जाम खुलवाया। आजमगढ़ की तरफ से अपराह्न लगभग साढ़े तीन बजे तेजी से एक एसयूवी आ रहीं थी। जो बरहदपुर कुटी के पास पहुंचते ही अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी दूसरी एसयूवी में पीछे से टक्कर मार दिया। खड़ी एसयूवी में टक्कर लगने से बिजली के पोल से टकरा गई। जिससे बिजली का पोल क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं टक्कर के बाद आजमगढ़ की तरफ से आ रही एसयूवी पेड़ से टकराते हुए साहू की बारी निवासी 15 वर्षीय शिवम चौहान साइकिल से स...