मऊ, मई 3 -- पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज थाना क्षेत्र के रेवड़ीडीह फ्लाई ओवर के पास शनिवार की देर शाम तेज रफ्तार एसयूवी ने एक बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चला रहा युवक फोरलेन के डिवाइडर से टकराकर गम्भीर रुप से घायल हो गया। घटना के बाद एसयूवी चालक वाहन समेत फरार हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घोसी कोतवाली क्षेत्र के सोनाडीह निवासी 25 वर्षीय राजन राजभर दो अन्य साथियों के साथ अपने बाइक से कोपागंज फोरलेन होते हुए मऊ जा रहा था। इसी बीच रेवडीडह फ्लाइ ओवर के पास पीछे से आ रही एक एसयूवी ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चला रहा युवक सामने फोरलेन के डिवाइडर से जा टकराया। जिसके चलते उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.