एसयूवी की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत
आजमगढ़, जून 23 -- सरायमीर/संजरपुर हिन्दुस्तान संवाद। सरायमीर थाना क्षेत्र के छित्तुपट्टी गांव के पास रविवार रात करीब 12 बजे एसयूवी की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों संजरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती मरीज को खाना और अन्य सामान पहुंचाने जा रहे थे। दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। खानकाह गांव के चककोट मोहल्ला निवासी 22 वर्षीय मिथिलेश यादव उर्फ मितालू की भाभी की बहन को प्रसव हुआ है। वह संजरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती थीं। रविवार रात करीब 12 बजे मिथिलेश मोबाइल का चार्जर और खाना देने के लिए अस्पताल जा रहा था। मिथिलेश के साथ उसका मित्र 25 वर्षीय सचिन निवासी हसनपुर गहूखोर भी था। दोनों रात में संजरपुर जा रहे थे। रास्ते में छित्तुपट्टी मंदिर के पास सामने से आ रही एसयूवी ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.