मऊ, जनवरी 29 -- इंदारा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के बीबीपुर नगवा निवासी चन्द्रमा यादव, हंसनाथ यादव और रमेश यादव एक बाइक पर सवार होकर मऊ की तरफ जा रहे थे। रास्ते में अलीनगर चट्टी पर पहुंचे थे कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार एसयूवी ने अनियंत्रित होकर टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार तीनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद तेज आवाज सुनने के बाद आस-पास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद एसयूवी चालक फरार हो गया। ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस की सहायता से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.