जौनपुर, अप्रैल 30 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। सिकरारा थाना क्षेत्र के समाधगंज बाजार के समीप जौनपुर-रायबरेली मार्ग पर मंगलवार की रात में एसयूवी की टक्कर से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। मनिकापुर गांव निवासी 35 समरू लाल निजी कार्य से नगर आया हुआ था। कार्य पूर्ण हो जाने पर वह देर रात में बाइक से घर की तरफ निकले थे। अभी वह जौनपुर-रायबरेली हाईवे के समाधगंज बाजार के निकट पहुंचे थे कि पीछे से आ रही एसयूवी ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार उछलकर सड़क से दूर गड्ढे में गिर पड़ा। यह भी पढ़ें- बोलेरा की टक्कर से बाइक सवार घायल, जिला अस्पताल रेफर उसके शरीर और सिर में गंभीर चोट आई। अगल बगल के लोगो ने एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी भिजवाया। जहां चिकित्सक ने उसकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर ...