मऊ, फरवरी 11 -- मधुबन। थाना क्षेत्र अंतर्गत कटघराशंकर-मऊ मुख्य मार्ग स्थित वनसती के समीप मंगलवार की देर शाम एक एसयूवी की टक्कर से साइकिल सवार शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद एसयूवी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। इस घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। थाना क्षेत्र अंतर्गत भिषहा गांव निवासी 55 वर्षीय लालबचन खरवार पांती रोड स्थित एक निजी विद्यालय में अध्यापन कार्य करते हैं। रोज की तरह मंगलवार की शाम को विद्यालय से छुट्टी के बाद साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में कटघराशंकर-मऊ मुख्य मार्ग स्थित वनसती के समीप तेज रफ्तार एसयूवी ने टक्कर मार दी। घटना के तुरंत बाद जुटे लोगों ने घायल शिक्षक को सीएचसी फतेहपुर मंडाव पहुंचाया। हादसे के बाद एसयूवी चालक मौके से वाहन समेत फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.