रांची, अगस्त 2 -- रातू, प्रतिनिधि। एनएच-39 स्थित काठीटांड़ चौक में रविवार शाम एसयूवी और दूध से भरे टैंकर की टक्कर के बाद करीब 45 मिनट तक जाम लगा रहा। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन चौक पर लगी बैरिकेडिंग को लेकर स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब पांच बजे रांची की ओर से आ रही एसयूवी और सामने से आ रहे दूध से भरे टैंकर की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर में एसयूवी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि टैंकर को भी हल्का नुकसान पहुंचा। हादसे के बाद सड़क की एक लेन बंद हो गई और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाजार और कार्यालय से लौट रहे लोगों के साथ मरीजों को ले जा रही एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। सूचना मिलने पर रातू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को हटाकर यातायात ...