हजारीबाग, जून 7 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। विष्णुगढ़-हजारीबाग रोड एनएच 533 स्थित भेलवारा जंगल में रविवार की सुबह एसयूवी वाहन (जेएच01एफआर-0014) अनियंत्रित होकर गहरे खाई में जा गिरी। इस हादसे में एसयूवी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि चालक के अलावा वाहन में कोई भी सवार नहीं था। गंभीर हादसे के वाजूद हादसे में चालक भी बाल-बाल बच गए। उन्हें हल्की चोटें आई है। बताया जाता है कि वाहन चालक रांची जिले एक थाना के पुलिस पदाधिकारी का है।रविवार को वे एसयूवी पर सवार होकर रांची से देवघर जा रहे थे। इसी दौरान भेलवारा जंगल में तीखे मोड़ एवं तेज गति के कारण एसयूवी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे सखुआ के कई पेड़ों को रौंदते हुए गहरे खाई में जा गिरी। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। इस बीच अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। स्थानीय पुलिस भी तुरंत म...