आरा, अगस्त 8 -- आरा। एसबी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-दो और प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को कॉलेज परिसर में नशामुक्त भारत अभियान के तहत शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प दिलाना था। मुख्य अतिथि प्राचार्या डॉ. मीना कुमारी ने कहा कि युवा देश की रीढ़ हैं और नशे से दूर रहकर ही स्वस्थ व सशक्त समाज का निर्माण संभव है। मुख्य वक्ता बीके रूपाजी ने विद्यार्थियों से नशामुक्त रहने की अपील करते हुए मोबाइल फोन की बढ़ती लत को भी गंभीर समस्या बताया। यह भी पढ़ें- Ara News: एमएम महिला कॉलेज में नशामुक्ति शपथ मेगा अभियान, 100 छात्राओं ने लिया संकल्प कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. मनीषा कुमारी ने बताया...