आरा, अगस्त 22 -- 50 वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की परीक्षा, मेधा सूची से होगा नामांकन आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई एसबी कॉलेज आरा में शैक्षणिक सत्र 2026-29 के लिए बीसीए और बीबीए में नामांकन को लेकर प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा का कॉलेज की प्राचार्य प्रो. मीना कुमारी ने निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही परीक्षा का परिणाम जारी किया जाएगा और इसके बाद मेधा सूची के आधार पर नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। बीसीए समन्वयक डॉ. राकेश कुमार रंजन और बीबीए समन्वयक डॉ. अभिनव आनंद ने बताया कि प्रवेश परीक्षा एक घंटे की थी। इसमें कुल 50 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गए। यह भी पढ़ें- स्पॉट नामांकन के माध्यम से महाविद्यालयों में रिक्त सीटों के लिए आवेदन जारी बीसीए शिक्षक राकेश कुमार और रवि रंजन पाठक ने बताया ...