आरा, अगस्त 12 -- कार्यक्रम में कैंपस एंबेसडर्स प्रोग्राम की हुई घोषणा दोदिवसीय स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम का समापन विद्यार्थियों को शैक्षणिक संसाधनों की दी गई जानकारी आरा, निज प्रतिनिधि। सहजानन्द ब्रह्मर्षि महाविद्यालय आरा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति एवं चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम (बैच 2026-30) के तहत आयोजित दो दिवसीय स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम 2026 का समापन बुधवार को हुआ। यह भी पढ़ें- एसबी कॉलेज : स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम का आगाज, नियमित कक्षा पर जोरकार्यक्रम की विशेषताएँ महाविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ एवं एनईपी कार्यान्वयन समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के दूसरे दिन नवनामांकित छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय के शैक्षणिक संसाधनों, छात्रवृत्ति योजनाओं, खेलकूद, अनुशासन, मानसिक स्वास्थ्य एवं सर्वांगीण विकास ...