रांची, मार्च 8 -- रांची, विशेष संवाददाता। सरला बिरला विश्वविद्यालय परिसर में 11-13 मार्च तक आयोजित होने वाली नेशनल रैपिड और नेशनल ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप 2025-26 की तैयारियों को लेकर रविवार को समीक्षा बैठक हुई। इस प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 450 शीर्ष रैंक प्राप्त खिलाड़ी भाग लेंगे। इनमें 12 ग्रैंडमास्टर, 2 डब्ल्यूजीएम, 24 आईएम, 1 डब्ल्यूआईएम, 5 एफएम, 1 डब्ल्यूएफएम और 6 सीएम रैंकधारी खिलाड़ी शामिल हैं। यह प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (फिडे) के नियमों के अनुसार आयोजित की जाएगी। संघ की अध्यक्ष ऋचा संचिता और महासचिव नवजोत अलंग ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए साढ़े छह लाख रुपये की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है। रैपिड कैटेगरी में 25 खिलाड़ियों को 4 लाख रुपये और ब्लिट्ज कैटेगरी में 15 खिलाड़ियों को ढाई लाख रुपये की इनामी राशि प्रदा...