रांची, जून 15 -- रांची। सरला बिरला विश्वविद्यालय (एसबीयू) ने सोमवार को जोहो कॉर्पोरेशन के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किया। इसका उद्देश्य उद्योग जगत और अकादमिक क्षेत्र के बीच सहयोग बढ़ाना है, ताकि विद्यार्थी आधुनिक प्रौद्योगिकी और डिजिटल कौशल आसानी से सीख सकें। इस साझेदारी के तहत विद्यार्थियों को 'जोहो बुक्स' पर विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। मौके पर विश्वविद्यालय के महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक, कुलपति प्रो. सी. जगनाथन और कुलसचिव प्रो. एसबी डांडिन मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...