एसबीपीएस के चार छात्रों ने जेईई एडवांस में दिखाई प्रतिभा
देहरादून, जून 2 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) के चार छात्रों ने जेईई एडवांस 2026 में शानदार प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया है। घोषित परिणामों में अथर्व कुमार पांडे, पृथ्वीश सिंह लुंठी, आयुष पांडे और अंश ने उत्कृष्ट रैंक हासिल की। अंश ने अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग में 1023वीं रैंक प्राप्त की। अथर्व कुमार पांडे ने 2109वीं, पृथ्वीश सिंह लुंठी ने 2208वीं और आयुष पांडे ने 4385वीं रैंक हासिल की। चारों छात्र स्कूल के इंटीग्रेटेड एजुकेशन कार्यक्रम का हिस्सा हैं और उन्होंने 12वीं बोर्ड परीक्षा के साथ-साथ यह सफलता अर्जित की है। बलूनी ग्रुप के प्रबंध निदेशक विपिन बलूनी ने कहा कि उनकी मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन ने यह उपलब्धि संभव बनाई है। यह भी पढ़ें- जेईई एडवांस्ड में गर्व चौहान ने लहराया परचम प्रधाना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.