देहरादून, जनवरी 15 -- देहरादून। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) तीरंदाजी एकादमी के छात्र अनीश कप्रवान का चयन 58 जीटीसी आर्मी रेजिमेंट में हुआ है। बलूनी ग्रुप के एमडी विपिन बलूनी ने अनीश को सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं। कोच प्रतिभा धामी और कुलदीप बिष्ट के अनुसार अनीश पिछले डेढ़ साल से एसबीपीएस आर्चरी एकादमी में प्रशिक्षण ले रहा था और सितंबर में शिलांग में स्पोर्ट्स कोटे के तहत ट्रायल दिया था। अनीश की इस उपलब्धि पर एकादमी में खुशी का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.