अलीगढ़, मार्च 24 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। वार्ष्णेय युवा संगठन रजि के तत्वाधान में धर्म समाज महाविद्यालय के क्रिकेट मैदान पर वीवाईएस कप सीजन छह क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा मैच सोमवार को खेला गया। जिसमें एसबीडी वॉरियर्स ने एसएस ट्रेडर्स को 17 रनों से हराकर मैच अपने नाम किया। 14 ओवर के मैच में एसएस ट्रेडर्स ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्र रक्षण करने का फैसला लिया। एसबीडी वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 168 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा बनाया। कप्तान मिलन ने 71 रन, विपिन ने 53 रनों की पारी खेली। एसएस ट्रेडर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए कप्तान युगल और योगेश गंगा ने 2- 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसएस ट्रेडर्स की टीम 14 ओवर में 4 विकेट खोकर केवल 151 रन ही बना पाई। कप्तान युगल ने 71 रन, संदीप घी ने 30 रनों की पारी खेली। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.