रामनगर, जनवरी 28 -- रामनगर। पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर में बुधवार को कुमाऊं विवि की महाविद्यालय क्रॉस कंट्री पुरुष व महिला प्रतियोगिता का आयोजन किया। पुरुष वर्ग में एसबीएस रुद्रपुर ने चैम्पियंस ट्रॉफी पर कब्जा किया जबकि उपविजेता एमबी हल्द्वानी की टीम रही। महिला वर्ग में चैम्पियंस ट्रॉफी एमबीपीजी कालेज हल्द्वानी के नाम रही। उपविजेता डीएसबी नैनीताल की टीम रही। कुमाऊं विवि के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार, प्राचार्य प्रो. एमसी पांडे, पूर्व उपनिदेशक खेल सुरेश चन्द्र पांडे, उत्तराखंड एथलेटिक्स चयन समिति के अध्यक्ष विजेंद्र चौधरी व क्रीड़ा प्रभारी और आयोजन सचिव डॉ. योगेश चन्द्र ने संयुक्त रूप से विजेता और उपविजेता टीम को ट्राफी प्रदान की। मंच संचालन डॉ. डीएन जोशी ने किया। इस मौके पर डॉ. सुमन कुमार, डॉ. नरेश कुमार, डॉ. दीपक खात...