एसबीएस कॉलेज में 13 से शुरू होंगे स्नातक प्रथम वर्ष के प्रवेश
रुद्रपुर, जुलाई 7 -- रुद्रपुर, संवाददाता। सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश को लेकर मंगलवार को प्राचार्य प्रो. आदेश नारायण सिंह की अध्यक्षता में प्रवेश एवं परीक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि बीए, बीएससी, बीकॉम और बीबीए प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया 13 जुलाई से शुरू होगी, जबकि पहली मेरिट सूची 15 जुलाई को जारी की जाएगी। बैठक में विभिन्न संकायों में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए प्रवेश प्रक्रिया को पारदर्शी, व्यवस्थित और समयबद्ध ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया गया। प्राचार्य ने कहा कि महाविद्यालय में हर वर्ष निर्धारित सीटों से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं। ऐसे में सभी नियमों का पालन करते हुए निष्पक्ष और सुचारु प्रवेश सुनिश्चित किया जाएगा। बैठक में दस्तावेज सत्यापन, मेरिट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.