रुद्रपुर, नवम्बर 9 -- रुद्रपुर, संवाददाता। राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रविवार को रजत जयंती समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. अवधेश नारायण सिंह एवं मुख्य अतिथि उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के वरिष्ठ सहभागी प्रो. शंभू दत्त पांडे ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कार्यक्रम में इतिहास विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. अपर्णा सिंह ने पारंपरिक गणेश वंदना प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि प्रो. शंभू दत्त पांडे ने राज्य आंदोलन से जुड़ी अपनी स्मृतियां साझा करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड के समग्र विकास के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। प्राचार्य प्रो. सिंह ने राज्य की चुनौतियों एवं संभावनाओं पर विस्तार से अपने विचार रखे। छात्रसंघ अध्यक्ष रजत बिष्ट और सचिव जसवंत सि...