रुद्रपुर, अप्रैल 25 -- रुद्रपुर। सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में शनिवार को शोधार्थियों के शोध उन्नयन को लेकर साक्षात्कार आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य प्रो. एएन सिंह के कुशल निर्देशन में शोध निर्देशिका प्रो. आशा राणा के ओर से संपन्न कराया गया। इस दौरान शोधार्थी निकिता सिंह और तब्बू मर्तोलिया के कनिष्ठ शोध अध्येता (जेआरएफ) से वरिष्ठ शोध अध्येता (एसआरएफ) के रूप में उन्नयन के लिए विषय विशेषज्ञ प्रो. आरएस भाकुनी और प्रो. कैलाश चंद्र कलोनी ने साक्षात्कार लिया। साक्षात्कार के दौरान शोधार्थियों से उनके शोध कार्य की प्रगति, विषय की गहराई और आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- कला संकाय के विद्यार्थियों को मिला उद्यमिता का नया मंच साथ ही शोध को और बेहतर बनाने के लिए उन्हें मह...