रुद्रपुर, मई 22 -- रुद्रपुर। एसबीएस कॉलेज के भूगोल विभाग में शोधरत रेखा देवी को कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से भूगोल विषय में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने यह शोध कार्य विभाग की शोध निर्देशक डॉ. पूनम साह गंगोला के निर्देशन में पूरा किया। रेखा ने अपने शोध का विषय जनपद ऊधम सिंह नगर के विशेष संदर्भ में जनसंख्या वृद्धि का कृषि विकास पर प्रभाव रखा था। शोध उपाधि की मौखिकी परीक्षा में बाह्य परीक्षक के रूप में सोबन सिंह जीना विवि के सेवानिवृत्त प्रोफेसर जीवन सिंह रावत उपस्थित रहे। भूगोल विभाग की संयोजक प्रो. अनीता पांडे, डीएसबी परिसर नैनीताल से प्रो. प्रकाश चन्याल, प्रो. मोहन लाल, डॉ. विनिता, डॉ. कमला बोरा, प्रो. पूनम रौतेला सहित शोधार्थियों व विद्यार्थियों ने रेखा देवी को पीएचडी उपाधि प्राप्त होने पर शुभकामनाएं दीं। महाविद्यालय के प्र...