रुद्रपुर, अप्रैल 23 -- सतीराम राना, रुद्रपुर। उच्च शिक्षा विभाग, उत्तराखंड सरकार व भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों के लिए द्वितीय दिवस का ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को स्वरोजगार, स्टार्टअप और नवाचार आधारित उद्यमिता के विभिन्न अवसरों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अवधेश नारायण सिंह, बीबीएफ प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर और भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान के प्रोग्राम अधिकारी डॉ. शैलेम गुप्ता के ओर से किया गया। प्राचार्य डॉ. सिंह ने कहा कि उत्तराखंड का युवा वर्ग स्थानीय संसाधनों और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ आत्मनिर्भर राज्य निर्माण में ...