रुद्रपुर, जुलाई 7 -- रुद्रपुर, संवाददाता। सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के 10 प्राध्यापक 13 और 14 जुलाई को देहरादून स्थित पेट्रोलियम विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रतिभाग करेंगे। कार्यशाला का उद्देश्य उच्च शिक्षा में एआई आधारित आधुनिक तकनीकों, नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धतियों और शोध कार्यों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के प्रभावी उपयोग के लिए शिक्षकों को दक्ष बनाना है। कार्यशाला में विशेषज्ञ प्राध्यापकों को विभिन्न एआई टूल्स, डिजिटल शिक्षण संसाधनों, शोध कार्यों में एआई के उपयोग तथा शिक्षा क्षेत्र में उभर रही नई तकनीकों की व्यावहारिक जानकारी देंगे। प्रशिक्षण के बाद प्रतिभागी प्राध्यापक महाविद्यालय में एआई आधारित शिक्षण और डिजिटल नवाचार को बढ़ावा देंगे। यह भी पढ़ें- ग्राफिक ए...