पलामू, मई 23 -- हुसैनाबाद। शहीद भगत सिंह इंटर महाविद्यालय के कर्मी दार्जिलिंग, सिक्किम समेत पूर्वी भारत के कई शैक्षणिक संस्थानों का पांच दिनी भ्रमण के लिए 23 मई दिन शनिवार को रवाना होंगे। इसका नेतृत्व कॉलेज प्रबंधन शासी निकाय के सचिव सुशीला मिश्रा व प्राचार्य अरविंद कुमार सिंह करेंगे। इसके पूर्व विधायक संजय कुमार सिंह यादव महाविद्यालय पहुंचकर सभी को शुभकामना दिया। विधायक ने कहा कि शहीद भगत सिंह इंटर महाविद्यालय हुसैनाबाद के छात्रों के लिए मात्र एक कॉलेज है। शिक्षकों व कर्मियों में जागरूकता व शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी है। 2026 में इस महाविद्यालय से जिला टॉप 10 में स्थान बनाने वाले व अपने कक्षा में सबसे ज्यादा उपस्थिति दर्ज करने वाले छात्र-छात्राओं को भी शैक्षणिक भ्रमण कराने की बात कही गई है। सचिव सुशीला मिश्रा, प्राचार्य...