बेगुसराय, सितम्बर 27 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। एसबीएस एस महाविद्यालय में स्नातकोत्तर प्रथम सत्र 2025-27 में गणित, जंतु विज्ञान, मनोविज्ञान व हिंदी के अलावा इतिहास, उर्दू एवं अर्थशास्त्र में नामांकन का आदेश प्राप्त हुआ है। विद्यार्थी सात अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक विश्वविद्यालय वेब साइट पर आवेदन कर सकते हैं। ये जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अवधेश कुमार सिंह ने विश्वविद्यालय की ओर से जारी पत्र के आलोक में यह जानकारी दी। प्राचार्य ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के लिए 750 रुपए निर्धारित किये गये हैं। ऑनलाइन आवेदन के बाद 14 से 15 अक्टूबर तक औपबंधक सूची व सुधार किया जाएगा। हालांकि आवेदित विषय में छेड़छाड़ नहीं किया जाएगा। चार नंबर को मेधा सूची व चयन पत्र का प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 6 नवंबर से 11 नवंबर तक चयनित अभ्यर्थियों का महा...