दरभंगा, सितम्बर 20 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर क्रीड़ा परिषद के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय अंतर महाविद्यालय महिला कबड्डी प्रतियोगिता का रविवार को समापन समारोह हुआ। विवि के खेल कैलेंडर सत्र 2026-27 की यह पहली अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता थी। इस प्रतियोगिता में विवि क्षेत्राधिकार के विभिन्न जिलों से 17 टीमों व 18 व्यक्तिगत (इंडिविजुअल) खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। समापन समारोह की अध्यक्षता विवि के खेल प्रभारी प्रो. अमृत कुमार झा ने की। सामाजिक विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. ध्रुव कुमार मुख्य अतिथि एवं विवि के भू संपदा पदाधिकारी डॉ. कामेश्वर पासवान विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। स्वागत भाषण देते हुए स्नातकोत्तर क्रीड़ा परिषद की अध्यक्ष डॉ. प्रियंका राय ने परिणामों की औपचारिक घोषणा की और बताया क...