सिमडेगा, मार्च 10 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। शांति भवन मेडिकल सेंटर बीरु में 13 मार्च से 15 मार्च तक विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। अस्पताल के सीएओ विश्वजीत देहुरी ने बताया कि 13 एवं 14 मार्च को प्रख्यात ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ जेम्स थोमस मरीजो का इलाज करेंगे। इनके अलावे 14 मार्च को यूरोलॉजिस्ट डॉ पंकज कुमार, गैस्ट्रोइंट्रोलॉजिस्ट डा चंदन कुमार यादव मरीजों का इलाज करेंगे। उन्होंने बताया कि 14 एवं 15 मार्च को न्युरो सर्जन डॉ आरएन महापात्र, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ धीरा दाश और सीनियर फिजिशियन डॉ सुचित्रा दाश नि:शुल्क ओपीडी सेवा देगें। उन्होंने बताया कि शिविर का लाभ उठाने के लिए लोग मोबाईल नम्बर 6207592280 पर संपर्क कर सकते ह्रै। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...