सिमडेगा, अप्रैल 7 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मंगलवार को पुलिस केंद्र से प्रभात फेरी निकाली गई। मेदांता ग्रुप के चेयरमैन डॉ आलोक रॉय ने हरी झंडी दिखाकर प्रभात फेरी को रवाना किया। पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मियों के साथ शांति भवन मेडिकल सेंटर, बीरू के स्वास्थ्य विशेषज्ञ एवं स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति में विश्व स्वास्थ्य दिवस जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन के साथ प्रभात फेरी निकाला गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिसकर्मियों एवं आम नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। मौके पर स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा सभी को नियमित व्यायाम, संतुलित आहार, स्वच्छता एवं समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के महत्व के बारे में जानकारी दी। मौके पर डॉ आलोक रॉय ने कहा कि वि...