मुंगेर, अप्रैल 9 -- मुंगेर, एक संवाददाता। एसबीएन डिग्री कॉलेज, गढ़ीरामपुर, मुंगेर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से बुधवार को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना तथा प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने के प्रति लोगों को जागरूक करना था। इस कार्यक्रम में कॉलेज के सचिव अंजन कुमार सिंह, प्रभारी प्राचार्य प्रो ललन कुमार कुंवर एवं कार्यक्रम समन्वयक प्रो राजीव नयन के साथ-साथ प्रो पुरुषोत्तम कुमार मिश्रा, कुमकुम देवी, प्रो शशि किरण, प्रो सुरेंद्र, प्रो शैलेंद्र कुमार झा, प्रो रामानुज सिंह, प्रो मसूद अहमद एवं संजय कुमार सहित सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्रों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रकार के फलदार, फूलदार एवं शो प्लांट के लगभग 50 पौधे लगाए। इसके साथ ही कार्यक्रम में शामिल सभी लो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.