नई दिल्ली, जुलाई 5 -- SBI CBO Interview Admit Card 2026: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) भर्ती 2026 के लिए इंटरव्यू एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा सफलतापूर्वक पास की थी, वे अब अपना इंटरव्यू कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान 2,050 सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) पदों पर नियुक्ति के लिए चलाया जा रहा है। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब इंटरव्यू प्रक्रिया में शामिल होना होगा। उम्मीदवार अपना इंटरव्यू एडमिट कार्ड SBI की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट ibpsreg.ibps.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि की मदद से लॉगिन करना होगा। लॉगिन करने के बाद इंटरव्यू कॉल लेटर स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउ...