पाकुड़, जून 18 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। नालसा नई दिल्ली एवं झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडेय के निर्देश पर सचिव रूपा बंदना किरो के मार्गदर्शन में गुरूवार को पाकुड़ मुख्यालय स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा पाकुड़ में वरिष्ठजन अधिकार, सशक्तिकरण एवं गरिमा अभियान के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। यह भी पढ़ें- 'जागृति' अभियान में योजनाओं और कानूनी प्रावधानों की दी गई जानकारीशिविर का उद्देश्य शिविर में उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों को माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम, 2007 के तहत प्राप्त अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़...