एसबीआई महिला क्लब ने वृद्धाश्रम में बांटी राहत सामग्री
रांची, जून 13 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी के कुलगू स्थित विहार समाज कल्याण संस्थान से संचालित वृद्धाश्रम में शनिवार को भारतीय स्टेट बैंक, नगड़ी शाखा और भारतीय स्टेट बैंक महिला क्लब, रांची की ओर से विशेष सामाजिक सरोकार एवं डोनेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूजा जोशी ने वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के लिए विभिन्न जनउपयोगी और राहत सामग्री का वितरण किया। बुजुर्गों के स्वास्थ्य, मनोरंजन और दैनिक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए एसबीआई महिला क्लब की ओर से फुल बॉडी मसाज चेयर, एक्यूप्रेशर उपकरण, ट्रेडमिल, वाटर कूलर, कंप्यूटर और थाली सेट जैसी सामग्री प्रदान की गई। पूजा जोशी ने कहा कि बुजुर्गों की सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है। उन्होंने समाज से भी इस तरह की पहल में आगे आने की अपील की।इस दौरान वृद्धाश्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.