एसबीआई बॉन्ड से 60,000 करोड़ रुपये जुटाएगा
नई दिल्ली, जून 18 -- नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक के निदेशक मंडल ने चालू वित्त वर्ष में 60,000 करोड़ रुपये तक पूंजी जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह राशि ऋण साधनों के माध्यम से जुटाई जाएगी। बैंक ने बताया कि यह धनराशि रुपये या किसी अन्य परिवर्तनीय मुद्रा में दीर्घकालिक बॉन्ड, बासेल-तीन अनुरूप अतिरिक्त टियर-1 बॉन्ड से तथा बेसल-तीन अनुरूप टियर-2 बॉन्ड जारी कर जुटाई जाएगी। टियर-1 बॉन्ड से तात्पर्य इक्विटी पूंजी और टियर-2 बॉन्ड का मतलब निश्चित अवधि के लिए जुटाई जाने वाली राशि से है। एसबीआई ने कहा कि यह पूंजी घरेलू और/या विदेशी निवेशकों से सार्वजनिक निर्गम या निजी नियोजन के माध्यम से वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान जुटाई जाएगी। यह भी पढ़ें- SBI PO Vacancy 2026: एसबीआई में पीओ के 1500 पदों पर निकली भर्ती, 22 लाख पैकेज, अटेम्प्ट सीमा समेत 10...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.