लखनऊ, नवम्बर 28 -- लखनऊ। भारतीय स्टेट बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन, लखनऊ मंडल एवं लखनऊ अंचल के पदाधिकारियों का चुनाव रोहित कुमार, मुख्य चुनाव अधिकारी की देखरेख में शुक्रवार को हुआ। मंडल समिति में दिनेश चंद्रा (अध्यक्ष), अतुल स्वरूप (महासचिव), प्रदीप मेहरोत्रा एवं विनोद कुमार अवस्थी (उपाध्यक्ष), केके सिंह (संयुक्त महासचिव), जीसी अग्रवाल एवं अजय किशोर (उप महासचिव), अनुपम कुमार (संगठन सचिव), अनूप कुमार सिन्हा (सचिव वित्त), समर बहादुर (उपसचिव वित्त) और कार्यकारणी सदस्य राकेश अस्थाना एवं विमल गुप्ता चुने गए। मीडिया प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि अंचल समिति समिति में गोपाल सिंह भंडारी (अध्यक्ष), संजीव अग्रवाल (सचिव), स्वतंत्र कुमार अग्रवाल (उपाध्यक्ष), मुकेश मेहरोत्रा (उपसचिव), आनंद अस्थाना (सहायक सचिव वित्त) और अंचल कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण गौतम व ...