हल्द्वानी, जनवरी 22 -- लालकुआं, संवाददाता। भारतीय स्टेट बैंक ने सीएसआर फंड के तहत शहीद नायब सूबेदार स्वर्गीय गोविंद सिंह पपोला राजकीय इंटर कॉलेज को 32 साइकिलें उपलब्ध कराई हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी के माध्यम से यह साइकिलें विद्यालय को सौंपी गईं। जिनका वितरण कक्षा दस में अध्ययनरत छात्राओं को किया गया। भारतीय स्टेट बैंक हल्द्वानी मॉड्यूल के उप महाप्रबंधक राजीव रंजन एवं सहायक महाप्रबंधक दिव्या त्रिपाठी, लालकुआं शाखा प्रबंधक मुकेश बेमेटा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...