औरैया, सितम्बर 5 -- भारतीय स्टेट बैंक की ओर से शिक्षक दिवस पर शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाले शिक्षकों और शिक्षा जगत से जुड़े लोगों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक कुंदन कुमार ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। वे विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान देने के साथ उनमें संस्कार, अनुशासन, मानवीय मूल्य और जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। शिक्षकों का सम्मान शिक्षा और समाज निर्माण के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। समारोह में प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अरविंद दुबे, मंत्री ओम नारायण पाल, संजीव सविता, डॉ. राजीव उपाध्याय, विष्णुकांत मिश्रा, अजीत अवस्थी, शलभ अग्रवाल, सर्वेश यादव, आलोक गुप्ता, पुनीत अवस्थी, आशीष मिश्रा, अंबरीश बाजपेयी, अंशुल मिश्रा, आश...