अलीगढ़, मार्च 20 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा, अलीगढ़ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली सर्कल के मुख्य महाप्रबंधक देवाशीष मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य महाप्रबंधक ने शाखा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ संवाद स्थापित किया। उन्होंने सभी से परिचय प्राप्त करते हुए बैंकिंग सेवाओं के वर्तमान परिदृश्य एवं भविष्य की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने विशेष रूप से इस बात पर बल दिया कि ग्राहकों के साथ व्यवहार में संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं सेवा की तत्परता बनाए रखना ही बैंक की साख को सुदृढ़ करता है। साथ ही डिजिटल बैंकिंग, नवाचार एवं प्रौद्योगिकी के प्रभावी उपयोग के माध्यम से सेवा गुणवत्ता को और अधिक सशक्त बनाने की आवश्यकता प...