पाकुड़, जून 7 -- ​लिट्टीपाड़ा। थाना क्षेत्र अंतर्गत गोहड़ा गांव के सुखधनी हेम्ब्रम के भारतीय स्टेट बैंक खाते से साइबर अपराधियों द्वारा अवैध रूप से 30,000 रुपए निकासी कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीड़िता सुखधनी हेम्ब्रम ने शनिवार को लिट्टीपाड़ा थाना प्रभारी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है और उचित कार्रवाई करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- न कॉल आया, न ओटीपी, फिर भी खाते से उड़ाए 49 हजारअवैध निकासी का विवरण वहीं पीड़िता सुखधनी हेम्ब्रम ने आवेदन में उल्लेख किया है कि भारतीय स्टेट बैंक की डांगापाड़ा लिंक शाखा में खाता संख्या- 37836231399 है। इस खाते से अलग-अलग तारीखों में कुल तीन बार अवैध निकासी की गई है।​ विगत 30 मई को 10,000 रुपए, ​31 मई 10,000 रुपए व ​03 जून 2026 को तीसरी बार फिर 10,000 रुपए की निकासी की गई। अब ​खाते...