एसबीआई के 71वें स्थापना दिवस पर छात्रों को मिली पठन-पाठन सामग्री व पुरस्कार
दुमका, जुलाई 2 -- दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड के पश्चिमी क्षेत्र स्थित बसमत्ता अवस्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा में बुधवार को बैंक का 71वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत राजकीयकृत मध्य विद्यालय गम्हरिया के 16 छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन सामग्री एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के सहायक अध्यापक उज्ज्वल ठाकुर ने बताया कि एसबीआई स्थापना दिवस के अवसर पर विद्यालय में गणित एवं अंग्रेजी विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को बैंक की ओर से पुरस्कृत किया गया। प्रथम स्थान पर आलोक झा, द्वितीय स्थान पर पूर्णिमा मुर्मू तथा तृतीय स्थान पर बालिका मुर्मू रहीं। इसके अलावा चतुर्थ स्थान सहित अन्य प्रतिभागियों संगीता सोरे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.