धनबाद, जून 24 -- एसबीआई मेन ब्रांच धनबाद में कटे-फटे और पुराने नोट में घालमेल कर सवा करोड़ रुपए चूना लगाने के मामले में 14 वर्षों में भी सीबीआई की ओर से गवाही पूरी नहीं कराई जा सकी। इस केस में तत्कालीन बैंक अधिकारी डीके घोष, सुभाष कुमार गुप्ता, मनोज कुमार राम, शमशेर बहादुर, बृजभूषण चौरसिया और नित्या दास व अन्य के खिलाफ धनबाद सीबीआई के विशेष न्यायाशीध के न्यायालय में चार्जशीट सौंपी थी। 10 मई 2012 को ही कई आरोपियों पर चार्जफ्रेम भी हुआ था। तब से लेकर आज तक तारीख पर तारीख का सिलसिला जारी है, लेकिन अभियोजन पक्ष गवाहों को कोर्ट तक नहीं ला सका। धनबाद सीबीआई के एसीबी ब्रांच ने 31 अगस्त 2005 को 25 लाख 47 हजार 950 रुपए के इस गड़बड़झाले में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू की थी। 2005 से 2011 तक इस मामले में लंबी तफ्तीश चली। इसके बाद सीबीआई ने आरोपियो...