एसबीआई के एटीएम बूथ में लगी आग
कानपुर, जून 24 -- कल्याणपुर, संवाददाता। कल्याणपुर में दलहन क्रॉसिंग के पास स्थित एसबीआई के एटीएम बूथ में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। गार्ड की सूचना पर पहुंची पुलिस व दमकल की गाड़ी ने समय रहते पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। घटना में मशीन व उसमें रखी करेंसी को पूरी तरह सुरक्षित बताया जा रहा है। दलहन क्रॉसिंग के पास आईआईपीआर गेट के सामने एसबीआई का एटीएम बूथ है। एटीएम में तैनात गार्ड रोहित ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 11 बजे वह बूथ के अंदर बैठा था। तभी एसी के पास तारों में हुए शार्ट सर्किट से छूटी चिंगारियों ने बूथ में लगे फाइबर को अपनी चपेट में ले लिया। यह भी पढ़ें- शॉर्ट सर्किट से एटीएम में लगी आग इससे पहले कि वह सप्लाई बंद करता, आग ने विकराल रूप ले लिया। जिसके बाद वह किसी तरह भाग कर बूथ से बाहर आया और घटना की जानकारी दमकल व पुलिस कंट्रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.