एसबीआई की हड़ताल स्थगित, 25-26 मई को खुलेंगी शाखाएं
लखनऊ, मई 24 -- भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के कर्मचारियों द्वारा 25 और 26 मई को प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल स्थगित कर दी गई है। स्टाफ एसोसिएशन के मंडल महामंत्री डीके सिंह ने बताया कि मुंबई में बैंक प्रबंधन और फेडरेशन के बीच हुई वार्ता सकारात्मक रही। प्रबंधन ने कर्मचारियों की मांगों पर सुधार का आश्वासन दिया है, जिसे देखते हुए आंदोलन वापस लेने का निर्णय लिया गया। अब 25 और 26 मई को लखनऊ सहित देशभर की सभी शाखाएं और कार्यालय पूर्ववत खुलेंगे। यह भी पढ़ें- SBI कर्मचारियों की अगले हफ्ते 2 दिन की हड़ताल, 52 करोड़ ग्राहकों के लिए बैंक ने जारी की एडवाइजरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.