पटना, अक्टूबर 10 -- पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो। गया के मानपुर स्थित एसबीआई की शाखा में फर्जी दस्तावेज के सहारे 68 ओवरड्राफ्ट खाते खोलकर बैंक को 7.96 करोड़ की चपत लगाने के मामले में ईडी ने तत्कालीन फील्ड ऑफिसर प्रीति सिंह पर पटना के विशेष पीएमएलए कोर्ट में अभियोजन शिकायत दाखिल की है। इसमें आरोपित पर मुकदमा चलाने और सजा देने की मांग की गई है। ईडी की जांच में यह तथ्य सामने आया कि प्रीति सिंह ने पद का दुरुपयोग करते हुए अभिलेखों में हेरफेर की। फर्जी खाते बनाए, एफडी पर बैंक का अधिकार हटाया और एक ही जमा राशि को बार-बार गारंटी के रूप में इस्तेमाल कर ओवरड्राफ्ट की सुविधा ली। इस तरह अपने और रिश्तेदारों के नाम पर 68 खाते स्वीकृत कराए और संचालित किए। धोखाधड़ी से 7,96,00,916 रुपये की अपराध से अर्जित आय हुई। इस रकम का इस्तेमाल प्रीति सिंह ने अपने और परिव...