जौनपुर, अप्रैल 11 -- जंघई (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। जंघई बाजार स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया शाखा में शनिवार की भोर उठे धुएं के गुबार और आग की लपटों से बाजार में सनसनी फैल गई। हंडिया प्रयागराज से पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।बाजार निवासी धर्मेंद्र जायसवाल उर्फ कल्लू का जंघई बाजार में मकान है। नीचे की फ्लोर को वे एस बी आई को किराए पर देकर उपरी मंजिल पर परिवार समेत रहते हैं। शनिवार की सुबह पांच बजे धुएं से उनकी आंख खुली तो वे परिवार समेत भाग कर बाहर निकल गए। उन्होंने पुलिस, फायर ब्रिगेड और बैंक मैनेजर को आग लगने की सूचना दी।फायर ब्रिगेड अधिकारी साहब लाल तिवारी दल बल समेत मौके पर पहुंचे तो आग की लपटें उठ रही थी। दो घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग बुझाने में सफल हुए। इस दौरान बैंक के भीतर सब कुछ जल ...