हल्द्वानी, मई 7 -- भावना कोहली हल्द्वानी। अखिल भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया कर्मचारी संघ ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आगामी 25 और 26 मई को दो दिन हड़ताल का ऐलान किया है। ऐसे में दो दिन लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ सकती हैं वहीं करोड़ों का कारोबार प्रभावित होने के आसार हैं। संगठन का कहना है कि हड़ताल के दौरान नो वर्क-नो पे स्कीम लागू रहेगी।एसबीआई स्टाफ एसोसिएशन दिल्ली सर्किल के अध्यक्ष कुलदीप सिंह बवेजा ने गुरुवार को हल्द्वानी में प्रेस कांफ्रेस कर बताया कि आंदोलन की रूपरेखा के तहत 18 मई को धरना-प्रदर्शन और 22 मई को कैंडल मार्च निकाला जाएगा। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि लंबे समय से मांगों की अनदेखी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...