एसबीआई कर्मी 25-26 मई को करेंगे राष्ट्रव्यापी हड़ताल
बरेली, मई 20 -- बरेली। ऑल इंडिया एसबीआई स्टाफ फेडरेशन के आह्वान पर भारतीय स्टेट बैंक के कर्मचारी लंबित मांगों को लेकर देशव्यापी आंदोलन चला रहे हैं। एसबीआई स्टाफ एसोसिएशन के उप महामंत्री नवीन्द्र कुमार ने बताया कि मांगों को लेकर 25 और 26 मई को राष्ट्रव्यापी पूर्ण हड़ताल की जाएगी। लंबित मांगों में संदेश वाहकों की शीघ्र भर्ती, सशस्त्र गार्डों की पर्याप्त नियुक्ति और कर्मचारियों की संख्या में बढ़ोतरी की मांग की। साथ ही स्थायी कार्यों में आउटसोर्सिंग व्यवस्था को तत्काल समाप्त करने और एसबीआई में वेतन एवं सेवा शर्तों में समानता लागू करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। आगामी 22 मई की शाम मुख्य शाखा के बाहर कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों के समर्थन में मोमबत्ती जलाकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.