बरेली, मई 9 -- ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन के आह्वान पर लंबित मांगों के समर्थन में एसबीआई के कर्मचारियों ने प्रशासनिक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। संगठन के उप महामंत्री नवींद्र कुमार ने कहा कि लंबे समय से कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों पर बैंक प्रबंधन एवं केंद्र सरकार द्वारा कोई गंभीर ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिसके कारण कर्मचारियों को आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए बाध्य होना पड़ा है। उन्होंने कहा कि 11 मई को फिर से पदर्शन किया जाएगा। यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 25 और 26 मई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल करेंगे। प्रदर्शन में सुनील कुमार मित्तल,पूजा कौशल, भूपेंद्र कुमार, विकास कुमार, मनोज कुमार, मारूफ अली, अजय वीर, मनीष कुमार आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- एसबीआई के प्रधान कार्यालय पर प्रदर्शन यह भी पढ़ें- जिला सहकारी बैंक कर्...