हरिद्वार, मई 15 -- हरिद्वार, संवाददाता। अखिल भारतीय स्टेट बैंक कर्मचारी संघ ने शुक्रवार को अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर भारतीय स्टेट बैंक के भेल स्थित क्षेत्रीय कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने आगामी 25 और 26 मई को दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल करने की घोषणा भी की। संघ के क्षेत्रीय सचिव जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में विभिन्न शाखाओं से पहुंचे कर्मचारियों ने 16 सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी की। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में संदेश वाहकों एवं बैंक गार्ड की नियुक्ति, एनपीएस कर्मचारियों को पेंशन फंड मैनेजर चुनने का विकल्प, पेंशन विसंगतियों को दूर करना, आउटसोर्सिंग व्यवस्था पर रोक, वर्ष 2019 के बाद नियुक्त कर्मचारियों के लिए इंटर सर्किल ट्रांसफर प्रक्रिया दोबारा शुरू करना, कैरियर प्रोग्रेशन स...